ये सावन का महीना है और हर दिन हर शिवालय में भक्त भोलेबाबा की पूजा करते हैं और भगवान शंकर से मनोकामनाएं मांगते हैं। कहा जाता है अगर इन दिनों सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करे तो भगवान खुश होकर भक्त की मनोकामना पूरी कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको भगवान शिव को क्या अर्पित करना चाहिए और भगवान किस चीज से जल्दी खुश होते हैं।
दूध – आपने देखा होगा कि लोग सावन में दिन भगवान शिव को दूध चढ़ाते हैं और दूध चढ़ाने से भक्त और भक्त के परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है और घर में समृद्धि बनी रहती है। वहीं दूध में हल्दी मिलाकर चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
बिल्व पत्र – सावन मेंं बिल्व पत्र चढ़ाने से भगवान शंकर खुश होते हैं और इससे धन की भी प्राप्ति होती है। इसके लिए भगवान के तीन पत्ते वाला सेट चढ़ाएं और अगर इस वक्त नमो बिल्ल्मिने च कवचिने च नमो वर्म्मिणे च वरूथिने च, नमः श्रुताय च श्रुतसेनाय च नमो दुन्दुब्भ्याय चा हनन्न्याय च नमो घृश्णवे॥ का जाप करेंगे तो और भी उत्तम होगा।
सफेद आकड़े के फूल – वैसे तो भगवान को कई तरह के फूल चढ़ाए जाते हैं, लेकिन सफेद आकड़े के फूल का अलग महत्व होता है। ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है और दुख दूर होते हैं।
पंचामृत – भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना सबसे उत्तम होता है। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
शहद – भगवान शिव को शहद चढ़ाने से आपकी वाणी में मिठास आती है और आपके शत्रु के मन में आपके प्रति अच्छाई आती है। वहीं शिव जी को धतूरे का फूल चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।